मुंबई बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में उद्धव-राज को बड़ा झटका, शशांक राव पैनल की बड़ी जीत

मुंबई, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). मुंबई में बेस्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और Maharashtra नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को करारा झटका लगा है. चुनाव के बुधवार सुबह घोषित नतीजों में ठाकरे बंधुओं के गठबंधन उत्कर्ष पैनल को एक भी सीट नहीं मिली है.

mumbai best credit society

इस चुनाव में कुल 21 सीटों पर मतदान हुआ था. शिवसेना यूबीटी ने 19 और मनसे ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन शशांक राव पैनल ने 14 सीटें जीतकर बड़ी सफलता दर्ज की, वहीं भाजपा समर्थित सहकार समृद्धि पैनल ने 7 सीटें अपने नाम कीं. ठाकरे गुट और मनसे के लिए यह परिणाम बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसका असर आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों पर भी पड़ सकता है.

Leave a Comment