New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Jio के बाद अब Airtel ने भी अपना लोकप्रिय 249 रुपये वाला सस्ता प्रीपेड प्लान बंद करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी की वेबसाइट पर इस प्लान को ‘Product Closing Tonight’ टैग के साथ दिखाया गया है और आधिकारिक सूचना के अनुसार, 20 अगस्त 2025 की रात 12 बजे के बाद यह प्लान उपलब्ध नहीं होगा.

Airtel का यह प्रीपेड पैक कम बजट में डाटा और कॉलिंग का फायदा लेने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय था. इसमें 24 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती थी. लो-इनकम यूजर्स के लिए यह बैलेंस्ड ऑप्शन था, लेकिन अब यह विकल्प खत्म हो जाएगा.
इसी तरह कुछ दिन पहले Jio ने भी अपना 249 रुपये वाला Truly Unlimited प्लान हटा दिया था, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी और रोजाना 1.5GB डाटा मिलता था. अब दोनों ही बड़ी कंपनियों के पोर्टफोलियो से ये बजट फ्रेंडली पैक हट चुके हैं, जिससे यूजर्स को महंगे प्लान्स की ओर जाना पड़ेगा.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां अब अपनी रणनीति बदल रही हैं और छोटे पैक्स के बजाय मिड व हाई-रेंज रीचार्ज पर फोकस कर रही हैं. ऐसे में सस्ते रीचार्ज ऑप्शंस की तलाश करने वाले ग्राहकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.
अगर आप Airtel यूजर हैं और इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके पास सिर्फ रात 12 बजे तक का समय है. इसके बाद यह प्लान हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.