जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में

New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है. यह घटना Chief Minister निवास सिविल लाइंस, राज निवास मार्ग स्थित जन सेवा केंद्र में हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और Chief Minister की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भाजपा नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रेखा गुप्ता

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शिकायत देने के बहाने Chief Minister के पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया है और पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति कागज देने के बहाने आया और अचानक Chief Minister का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की. इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई. उन्होंने कहा कि घटना के बाद वे Chief Minister से मिले, Chief Minister मजबूत महिला हैं और उनके सिर पर हल्की चोट आई है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने Chief Minister रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जनता से उनका निडर जुड़ाव विपक्ष को बेचैन करता है. उन्होंने Chief Minister की शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने भी हमले को बेहद निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है दिल्ली पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी.

Leave a Comment