मध्य प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात

भोपाल, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). Madhya Pradesh में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के लगभग हर हिस्से में इसका असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर और रतलाम सहित 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. संभावना है कि प्रदेश का मौसम अगले चार से पांच दिनों तक इसी तरह बना रहेगा.

Heavy Rain

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते कई जिलों में तेज और कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी है. ट्रफ लाइन और उत्तर-पूर्व अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दक्षिण और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का दौर बना हुआ है. इसी वजह से नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 25 अगस्त तक लागू रहेगा.

पश्चिमी मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना

अगले पांच दिनों तक पश्चिमी Madhya Pradesh के कई जिलों में अति भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. बीते 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश ने कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. भोपाल और इंदौर में भी इसका असर साफ नजर आया. मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए.

भीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में बैतूल के भीमपुर में सबसे अधिक 175 मिमी बारिश दर्ज की गई. छिंदवाड़ा के सौसर में 132.5 मिमी पानी गिरा. कुरई, पांढुर्णा और पुनासा में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई. अन्य जिलों में भी बारिश का असर दिखा. ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, सिवनी, मंडला, दमोह, बैतूल और गुना में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई.

तापमान में भारी उतार-चढ़ाव

तेज बारिश के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा. ग्वालियर में सबसे अधिक 35 डिग्री, दतिया में 34.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.4 डिग्री, छतरपुर में 34.2 डिग्री, जबलपुर में 32.6 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और इंदौर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. खंडवा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा.

आंधी-बिजली और तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के वैज्ञानिक देवेश सिंह ने बताया कि उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, बड़वानी, सागर, दमोह सहित कई जिलों में आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में भी गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है.

गौरतलब है कि मंगलवार को इंदौर में लगातार नौ घंटे तक बारिश होती रही, जबकि भोपाल में शाम को तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए. रायसेन और नर्मदापुरम में भी आधा इंच वर्षा दर्ज की गई.

Leave a Comment