सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज के रेट

New Delhi, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. आज सोना 550 से 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेज गिरावट दर्ज की गई है. आज देशभर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,150 से 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800 से 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी दिल्ली के बाजार में 1,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

gold price

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,00,200 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर मिल रहा है. चेन्नई और कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,00,300 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. पटना और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,200 रुपये और 1,00,300 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,850 और 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.

अन्य राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.

Leave a Comment