आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का टीजर रिलीज, निर्देशन और लेखन में किया धमाकेदार डेब्यू

मुंबई, 20 अगस्त (Udaipur Kiran). शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ Bollywood ’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. लंबे समय से चर्चा में रही इस सीरीज के जरिए आर्यन खान ने न केवल निर्देशन में बल्कि लेखन में भी डेब्यू किया है.

टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बीते दिनों फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उम्मीदें बढ़ गई थीं और अब टीजर ने दर्शकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है. दमदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ शुरू होने वाला यह टीजर अपने आकर्षक सीन और तेज रफ्तार प्रस्तुतिकरण से दर्शकों को तुरंत अपनी ओर खींचता है.

स्टारकास्ट और खासियतें

‘बैड्स ऑफ Bollywood ’ में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने जबरदस्त एक्शन और इंटेंस लुक से प्रभावित कर रहे हैं. पहली बार उनकी जोड़ी सहर बंबा के साथ बनी है, जिनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर अलग ही ताजगी लेकर आई है. राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पहवा और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. टीजर में सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है.

टीजर से स्पष्ट है कि यह वेब सीरीज एक्शन, ड्रामा और ग्लैमर का जबरदस्त मिश्रण होगी. यह Bollywood के ग्लैमरस लेकिन अंधेरे पहलुओं को उजागर करने का दावा करती है. आर्यन खान की स्टोरीटेलिंग और निर्देशन की झलक ने साबित कर दिया है कि इस प्रोजेक्ट में उन्होंने भरपूर मेहनत की है.

Leave a Comment