Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

फ्लाइट में जोधपुर से दिल्ली जाते यात्री के बैग में मिले दो जिंदा कारतूस, केस दर्ज

जोधपुर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). जोधपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग में दो जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया. मामले में यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

जोधपुर एयरपोर्ट

एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि सीआईएफ की सबइंस्पेक्टर सवीना लांबा और मेहराम द्वारा संयुक्त रिपोर्ट पेश की गई. रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों के सामान की जांच हो रही थी. होल्ड रैंडम मशीन एक्सरे के दौरान एक यात्री के बैग में दो जिंदा कारतूस पाए गए. पूछताछ में यात्री की पहचान Haryana के सोनीपत पत्ताबेरीर दइया निवासी नरेश कुमार पुत्र मुन्नी ओम प्रकाश के रूप में हुई.

नरेश कुमार ने बताया कि कारतूस लाइसेंससुदा हैं और उनकी वैलिडिटी 14 नवंबर 2026 तक है. दोनों कारतूस 32 बोर के हैं. हालांकि, लाइसेंस Haryana राज्य के लिए मान्य है, लेकिन उन्हें फ्लाइट में ले जाना कानूनन अपराध है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *