उदयपुर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran). उदयपुर के युवा कलाकार गोपेश कुमार झा ने किर्गिस्तान के चोल्पो-न्ता में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर उदयपुर और देश का नाम रोशन किया. इस समारोह में भारत की ओर से गोपेश कुमार झा ने सितार और दिल्ली के मृदुल पारीख ने तबला वादन की शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत की.

यह अंतरराष्ट्रीय समारोह विश्वस्तरीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच था, जिसमें करीब 50 देशों से कलाकारों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया. गोपेश और मृदुल ने अपनी प्रस्तुति से न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि Indian सांस्कृतिक विरासत को भी सुंदरता से प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर किर्गिस्तान स्थित Indian दूतावास में दोनों कलाकारों का विशेष स्वागत भी किया गया. तीन दिवसीय आयोजन में गोपेश और मृदुल की जुगलबंदी को दो अवसरों पर मंच मिला, जिसमें उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहा. इसके अतिरिक्त दोनों कलाकारों ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया.
गोपेश कुमार झा और मृदुल पारीख मंगलवार को स्वदेश लौटे. अंतरराष्ट्रीय मंच पर Indian संगीत का प्रतिनिधित्व करने वाले इन दोनों कलाकारों की उपलब्धि पर संगीत प्रेमियों और शहरवासियों ने गर्व व्यक्त किया है.