राजसमंद में रोडवेज बस और मिनी ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 2 ड्राइवरों की मौके पर मौत, 8 घायल

राजसमंद, 23 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan के राजसमंद जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चारभुजा थाना क्षेत्र के गोमती चौराहे पर रोडवेज बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 8 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

राजसमंद सड़क हादसा

घटना की सूचना पर गोमती चौकी पुलिस और टोल एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए राजसमंद के आरके राजकीय चिकित्सालय भेजा गया.

पुलिस के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-8 पर अमरतिया के पास हुआ, जब रोडवेज बस अमरतिया होकर गुजर रही थी. तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने संतुलन खो दिया और बस से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद पास के राहगीर और होटल स्टाफ तुरंत मदद के लिए आगे आए. उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की और तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था और कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त थी. साथ ही हल्की बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी. इसी के चलते मिनी ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया.

फिलहाल, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है. साथ ही, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

3 thoughts on “राजसमंद में रोडवेज बस और मिनी ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 2 ड्राइवरों की मौके पर मौत, 8 घायल”

Leave a Comment