सूरजपोल पुलिस ने 5 साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

उदयपुर, (Udaipur Kiran). पुलिस थाना सूरजपोल ने धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी नरेश पिता नामदेव उर्फ रामदेव निवासी घोटी रंगारी, थाना लोधी खेड़ा, जिला छिंदवाड़ा (पांढुर्णा), मध्यप्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया और मामले में आगे की जांच जारी है.

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपोल रतन सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी व आसूचना सहयोग से यह कार्रवाई की.

मामले में जयपुर निवासी बलवेंद्र सिंह ने वर्ष 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेंद्र महतो (बोकारो स्टील सिटी, Jharkhand) व निकेंश पाचपुते (छिंदवाड़ा, मप्र) ने अपने साथियों के साथ मिलकर वन विभाग और एफसीआई में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की. पुलिस ने इस प्रकरण में पूर्व में निकेंश पाचपुते, शत्रुघ्न तिवारी, अमन कुमार, आलोक महाजन उर्फ बच्चु महाजन और एस.के ताजुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. शेष आरोपी—नरेश बोडे, राजेंद्र महतो और नितिन कुमार—गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे. इनकी गिरफ्तारी पर Superintendent of Police ने 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी.

Leave a Comment