आठ वर्षीय आहना बच्चों में सांस्कृतिक चेतना जगा रही, कथाओं और शास्त्रीय नृत्य से बांध रहीं सबका मन

उदयपुर, 27 अगस्त (Udaipur Kiran). उदयपुर के क्रॉसरोड इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय छात्रा आहना परिहार अपनी कथाओं, भजन और शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार कर रही हैं. आहना ने थियोसोफिकल सोसाइटी एवं Rajasthan बाल कल्याण समिति के बच्चों के लिए प्रेरणादायक और सामयिक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा.

Aahana Parihar

आहना ने गणेश चतुर्थी की कथा को चित्रों के माध्यम से बेहद रोचक अंदाज में बच्चों को सुनाया और गणेश स्तोत्रम पर भरतनाट्यम नृत्य कर सभी का मन मोह लिया. इसके लिए दोनों संस्थाओं में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए. आहना की यह मनमोहक प्रस्तुति न केवल बच्चों बल्कि सभी उपस्थित लोगों के लिए भी बेहद प्रभावशाली रही.

इससे पूर्व आहना ने नारायण सेवा संस्थान में जन्माष्टमी के अवसर पर करीब 350 बच्चों के लिए कथा वाचन और भजन गायन किया. इस कार्यक्रम में जनजातीय, मूक-बधिर और शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थी, शिक्षक और संस्थान के पदाधिकारी भी शामिल रहे. आहना की इस पहल में उनकी शास्त्रीय नृत्य गुरु मनीषा नेगी और माता इना परिहार का मार्गदर्शन अहम रहा.

आहना का उद्देश्य सरल भाषा में कथा वाचन के जरिए सांस्कृतिक विरासत साझा करना और अपने भजन व नृत्य के माध्यम से Indian संस्कृति की धरोहर को नई पीढ़ी में संप्रेषित करना है. आहना के नन्हे कदमों से शुरू हुई यह पहल सभी के लिए प्रेरणादायक है और अन्य स्कूली विद्यार्थियों को भी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

Leave a Comment