Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मोबाइल और ऐप से ऐसे निकालें PF का पैसा: घर बैठे आसान प्रक्रिया, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

अगर आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) कटता है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप जरूरत पड़ने पर रिटायरमेंट से पहले भी अपने PF खाते से पूरा पैसा निकाल सकते हैं. यह काम आप घर बैठे मोबाइल के जरिए उमंग ऐप से आसानी से कर सकते हैं.

PF withdrawal mobile

इस प्रकार की निकासी को फुल एंड फाइनल विदड्रॉल कहा जाता है, जिसमें PF की रकम, पेंशन और ब्याज शामिल होता है. ध्यान दें कि यह निकासी आप नौकरी में रहते हुए नहीं कर सकते. नौकरी के दौरान निकाले गए पैसे को आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) कहा जाता है.

अगर आपने अपनी नौकरी छोड़ी है और दो महीने बीत गए हैं, या अगली नौकरी जॉइन करने में दो महीने बाकी हैं, तो आप अपने PF खाते से पूरा पैसा निकाल सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आप इसे अपने मोबाइल और उमंग ऐप के जरिए आसानी से पूरा कर सकते हैं.

PF का पूरा पैसा ऐसे निकालें

  • सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने UAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.

  • लॉगिन के बाद ‘Online Services’ पर क्लिक करें और फिर ‘Claims’ चुनें.

  • एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें कुछ डिटेल्स पहले से भरी होंगी. बाकी डिटेल्स भरें.

  • अपने बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और नियम व शर्तें स्वीकार करें.

  • अपनी पिछली नौकरी की डिटेल्स और लास्ट वर्किंग डे (Date of Exit) देखें.

  • अब ‘Proceed For Online Claim’ पर क्लिक करें.

  • “I want to apply for” में Form 19 चुनें. एक नया फॉर्म खुलेगा.

  • नीचे आपको Form 15G सबमिट करने का विकल्प मिलेगा. यदि आपका विदड्रॉल अमाउंट ₹50,000 से ज्यादा है और आप 10% TDS नहीं कटवाना चाहते, तो यह फॉर्म भरें.

  • अपना पता (Aadhaar के अनुसार) भरें और कैंसिल चेक की फोटो अपलोड करें.

  • नियम व शर्तें स्वीकार करें, ‘Get Aadhaar OTP’ पर टैप करें, OTP वेरीफाई करें और फॉर्म सबमिट करें.

पेंशन का पैसा ऐसे निकालें

  • पेंशन निकालने के लिए अलग फॉर्म भरना होगा.

  • डैशबोर्ड पर ‘Online Services’ में जाएं और ‘Claims’ पर क्लिक करें.

  • अपना बैंक अकाउंट नंबर डालें और ‘Proceed For Online Claim’ पर क्लिक करें.

  • “I want to apply for” में Only Pension Withdrawal (Form 10C) चुनें.

  • पता भरें, कैंसिल चेक अपलोड करें, नियम व शर्तें स्वीकार करें और Aadhaar OTP से वेरीफाई कर फॉर्म सबमिट करें.

क्लेम सबमिशन ऐसे चेक करें

  • EPFO डैशबोर्ड पर ‘Online Services’ में जाकर ‘Track Claim Status’ पर क्लिक करें.

  • 3 दिन बाद आप यहां स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर ‘Claim Settled’ दिख रहा है तो क्लेम अप्रूव हो चुका है.

  • आप EPFO पासबुक में भी देख सकते हैं कि रकम कब अपडेट हुई है.

  • PF विदड्रॉल की रिक्वेस्ट उमंग ऐप से भी की जा सकती है. EPFO विकल्प चुनने के बाद आप वेब वर्जन पर पहुंचेंगे और वही प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *