New Delhi, 04 सितंबर (Udaipur Kiran News). Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15C लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसी खूबियां दी गई हैं.

Redmi 15C Price
Redmi 15C की शुरुआती कीमत 119 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹10,475) रखी गई है. अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी कीमत भिन्न हो सकती है. यह फोन Moonlight Blue, Midnight Black, Mint Green और Twilight Orange कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा.
Redmi 15C Specifications
-
डिस्प्ले: 6.9-इंच HD+ (1600×720 पिक्सल), 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 660 निट्स ब्राइटनेस, 810 निट्स HBM, DC डिमिंग, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन.
-
प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 Ultra.
-
RAM & Storage: 4GB/6GB/8GB LPDDR4X RAM, 128GB/256GB eMMC 5.1 स्टोरेज, माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक एक्सपेंडेबल.
-
OS: Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2.
-
बैटरी: 6000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट.
-
कैमरा:
-
रियर: 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8) + सेकेंडरी सेंसर.
-
फ्रंट: 8MP कैमरा (f/2.0).
-
-
सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर.
-
कनेक्टिविटी: 4G VoLTE, ड्यूल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो.
-
डाइमेंशन: 171.56×79.47×7.99mm, वजन 205 ग्राम.
-
अन्य: धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग.
क्यों है खास?
Redmi 15C बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ एक पावरफुल ऑप्शन है. इसकी कीमत इसे छात्रों और आम यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है.