Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर

उदयपुर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran News). Saturday तड़के से शुरू हुई तेज बारिश ने उदयपुर शहर और जिलेभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और कई मार्ग बंद करने पड़े. कैचमेंट एरिया में तेज पानी की आवक से झीलों और बांधों का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिसके चलते उदयसागर और मानसी वाकल बांध के गेट खोलने पड़े.

झमाझम बारिश

एकलिंगपुरा ब्रिज पर भरे पानी में 30 बच्चों से भरी स्कूल बस फंस गई. इस दौरान मौके से गुजर रहे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बस को धक्का देकर बाहर निकाला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं, लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुबह ही सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया. अचानक छुट्टी से अभिभावकों और बच्चों को खासी परेशानी हुई.

बांधों के गेट खोले गए

कैचमेंट एरिया में भारी बारिश से झीलों और बांधों का स्तर तेजी से बढ़ा.

  • उदयसागर बांध: गेट पहले 1-1 फीट खुले थे, जिन्हें बढ़ाकर 3-3 फीट और बाद में 5-5 फीट खोल दिया गया.

  • मानसी वाकल बांध: एक गेट 6 इंच और दो गेट 4-4 इंच खोल दिए गए.

मार्ग बंद और जलभराव

  • झाड़ोल और ओगणा क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए.

  • बदराणा और मोहम्मद फलासिया मार्ग बाधित रहे.

  • ओगणा से झाड़ोल जाने वाला थोबावाड़ा मार्ग बंद हो गया.

  • रोयली नदी के उफान पर आने से ओगणा-झाड़ोल मार्ग ठप पड़ा.

  • पड़ावली में वाकल नदी पर पुल के ऊपर से पानी बहने पर गोगुंदा-ओगणा मार्ग बंद कर दिया गया.

प्रशासन की घोषणा

भारी बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की. सलूंबर कलेक्टर ने भी क्षेत्र में अवकाश की घोषणा की.

कुराबड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुलावास स्थित करमाल स्कूल की बाउंड्री वॉल देर रात तेज बारिश से गिर गई. गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *