Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

गोगुंदा में पांच और उदयपुर शहर में दो इंच बारिश, वाकल नदी उफान पर

उदयपुर. शहर सहित जिलेभर में Saturday को हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया. शाम पांच बजे तक उदयपुर शहर में दो इंच और गोगुंदा में पांच इंच पानी बरसा.

Udaipur heavy rain

जल संसाधन विभाग के अनुसार, मदार में 118 मिमी, वल्लभनगर में 111 मिमी, कोटड़ा में 64 मिमी, उदयपुर शहर में 57 मिमी, बागोलिया में 54 मिमी, स्वरूपसागर में 52 मिमी, उदयसागर में 50 मिमी, झाड़ोल में 44 मिमी, नाई में 38 मिमी और देवास प्रथम में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

वाकल नदी का जलस्तर बढ़ा

झाड़ोल क्षेत्र के ओगणा में वाकल नदी पुल के ऊपर से बहने लगी, जिससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया. यहां तक कि नदी किनारे स्थित रामानाथ महादेव मंदिर तक पानी पहुंच गया.

कई मार्ग बाधित

कुराबड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुलावास में करमाल स्कूल की चारदीवारी तेज बारिश के कारण ढह गई.

  • ओगणा-झाड़ोल के बदराना और मोहम्मद फलासिया मार्ग नदी के उफान से बाधित हो गए.

  • थोबावाडा मार्ग पर भी आवाजाही बंद हो गई.

  • रोयली नदी उफान पर है और मादडा बांध ओवरफ्लो हो गया है.

  • पड़ावली में वाकल नदी पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण गोगुंदा-ओगणा मार्ग बंद कर दिया गया.

बांध के गेट खोले गए

मानसी वाकल बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए एक गेट 6 इंच और दो गेट 4-4 इंच खोल दिए गए हैं. इससे पहले यह गेट क्रमशः 4 इंच और 2-2 इंच खुले थे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *