Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

सुखाड़िया विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी के 51 सदस्य जयपुर धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना

उदयपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran News). मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी के 51 सदस्य अध्यक्ष प्रो. दरियाव सिंह चूण्डावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुए. यह सदस्य 9 सितंबर को शहीद स्मारक पर होने वाले राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे.

Sukhadia University

प्रो. चूण्डावत ने बताया कि Rajasthan के सभी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स शहीद स्मारक पर एकत्र होकर विधानसभा सचिवालय तक मार्च करेंगे और राज्य सरकार से यह मांग करेंगे कि विश्वविद्यालय पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान राज्य कोष से किया जाए.

उन्होंने कहा कि राज्य सहायता से चलने वाले विश्वविद्यालयों की लगातार बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते भविष्य में कर्मचारियों और शिक्षकों की पेंशन पर संकट खड़ा हो सकता है. इसी संभावित संकट को देखते हुए यह आंदोलन किया जा रहा है.

चूण्डावत ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय कर्मियों की पेंशन का दायित्व राज्य सरकार को उसी प्रकार उठाना चाहिए, जैसे अन्य राजकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान किया जाता है. राज्य सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए यह राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित हो रहा है.

इस धरने में राज्य के सभी सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी संगठनों के सदस्य भाग लेंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *