Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
TECHNOLOGY

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

New Delhi, (Udaipur Kiran News). दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung ने भारत में अपना नया टैबलेट Galaxy Tab S10 Lite बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है. हाल ही में कंपनी ने इसे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था. साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया है कि Samsung Galaxy Buds 3 FE की बिक्री भी जल्द शुरू की जाएगी.

Samsung Galaxy Tab S10 Lite

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत और उपलब्धता

  • Wi-Fi वेरिएंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज): ₹30,999

  • Wi-Fi वेरिएंट (8GB RAM + 256GB स्टोरेज): ₹40,999

  • 5G वेरिएंट (बेस मॉडल): ₹35,999

  • 5G वेरिएंट (हाई मॉडल): ₹45,999

यह टैबलेट भारत में Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. इसे Silver, Grey और Red कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल) TFT पैनल, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, Vision Booster टेक्नोलॉजी सपोर्ट.

  • प्रोसेसर: Exynos 1380

  • स्टोरेज: 128GB/256GB, माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक एक्सपैंडेबल.

  • कैमरा:

    • रियर – 8MP

    • फ्रंट – 5MP (सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए)

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15

  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi, Bluetooth

  • AI फीचर्स: Circle to Search सहित AI आधारित टूल्स सपोर्ट.

  • प्रोडक्टिविटी ऐप्स: Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion, Notion सपोर्ट.

  • बैटरी: 8,000mAh

  • डायमेंशंस और वज़न: 165.8 × 254.3 × 6.6mm, लगभग 524 ग्राम

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra भी पेश किए थे, जो Android 15-बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *