प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी की जगह डमी अभ्यर्थी ने दी परीक्षा

जोधपुर, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News). प्री डीएलएड Examination 2025 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. एक मूल अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर परिचित को Examination में बैठाने के लिए सौदा तय किया था. लेकिन Examination में नंबर कम आने और चयन नहीं होने पर डमी अभ्यर्थी को तय रकम नहीं दी गई. मामला अब धौलपुर पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है.

D.El.Ed exam fraud

थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि इस साल 1 जून को आयोजित Examination में मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल की आईडी पर धौलपुर जिले के दिहोली गांव अतरोली निवासी हरिओम पुत्र सुरेशचंद ने Examination दी थी. दोनों के बीच सौदा 23 हजार रुपये में हुआ था, जिसमें 500 रुपये एडवांस दिए गए थे.

हालांकि, Examination परिणाम में सोनू कुंतल को केवल 375 अंक मिले और उसका किसी कॉलेज में चयन नहीं हो पाया. साथ ही, हरिओम ने तय अनुसार उत्तर कुंजी भी उपलब्ध नहीं कराई.

जानकारी में यह भी सामने आया कि Examination का सेंटर धौलपुर के पीजी महारानी गर्ल्स कॉलेज में था, जहां हरिओम ने खुद की आईडी लगाकर Examination दी थी. वह पहले भी प्रतियोगी Examination ओं की तैयारी करता रहा है. सलेक्शन न होने पर मूल अभ्यर्थी ने शेष राशि देने से इनकार कर दिया.

थानाधिकारी ने बताया कि मामला धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, इसलिए एफआईआर वहीं भेज दी गई है. अब इस प्रकरण की जांच धौलपुर पुलिस करेगी.

Leave a Comment