जयपुर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 19 से 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती Examination आयोजित की जाएगी. इस Examination में लगभग 24.75 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. न्यूनतम 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित इस भर्ती Examination के माध्यम से कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

बोर्ड सचिव बी.सी. बधाल ने बताया कि भारी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए Examination को छह पारियों में आयोजित किया जाएगा. तीनों दिन Examination दो-दो पारियों में होगी—सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. प्रदेश के 38 जिलों के 1200 Examination केंद्रों पर Examination होगी.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं. प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग अनिवार्य होगी. Examination केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और परिणामों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कॉपी चेकिंग से की जाएगी, ताकि नकल और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो सके.
इससे पूर्व कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पर बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग से गुजरना होगा. उन्होंने महिला अभ्यर्थियों से अपील की कि पारिवारिक कार्यक्रमों या विवाह के अवसरों पर हाथों पर मेहंदी लगाने से बचें, ताकि बायोमेट्रिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए. साथ ही, उन्होंने उम्मीदवारों से ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की—विशेषकर जींस और धातु वाले बटन/ज़िप से बचने की सलाह दी, जिससे मेटल डिटेक्टर जांच में परेशानी न हो.