नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ बचत उत्सव की साक्षी बन रही है दिल्ली : रेखा गुप्ता

शालीमार बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कलश यात्रा के दौरान संबोधित करती Chief Minister  रेखा गुप्ता

New Delhi, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday को कहा कि दिल्ली इस नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ जीएसटी सुधारों के लागू होने पर बचत उत्सव की भी साक्षी बन रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कर सुधारों ने हर परिवार को राहत दी है और हर व्यापारी को नए विश्वास और अवसर का संबल प्रदान किया है.

Chief Minister शालीमार बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में सम्मिलित हुईं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से इस पावन यात्रा में शामिल हो रही हूं और हर बार यह अनुभव नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है. नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है और कलश यात्रा उसी परंपरा का सामूहिक स्वरूप है.

Chief Minister ने कहा कि यह मां दुर्गा की स्तुति और शक्ति उपासना का प्रतीक है, जहां हर कदम में भक्ति, एकता और संकल्प की धारा प्रवाहित होती है. इसी श्रद्धा और आस्था की भावना के साथ क्षेत्र में भव्य छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है. जैसे नवरात्रि हमें शक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती है, वैसे ही जीएसटी सुधार पहल आर्थिक सशक्तीकरण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है.

———–

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a Comment