राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ तुंरत कानूनी कार्रवाई हाेः ट्रंप

वाशिंगटन, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) . अमेरिकी President डाेनाल्ड ट्रंप ने अपनी वफादार सहयाेगी और अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी पर अपने कई राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सार्वजनिक ताैर पर दबाव डाला है.

ट्रंप ने Saturday को सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखे कई पोस्ट में बांडी पर अपने इन विरोधियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है.

उन्हाेंने लिखा, हम अब और देर नहीं कर सकते. वे हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को खत्म कर रहे हैं.

ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को संबोधित करते हुए साफ ताैर पर कहा, न्याय होना ही चाहिए, अभी!

President ने इस पोस्ट में अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी, डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ और न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स का नाम लिया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के बारे के बयानों की समीक्षा की है, लेकिन उनके बारे में कुछ नहीं किया जा रहा है. कॉमी, शिफ और जेम्स, President के पहले कार्यकाल से ही उनकी तीखी नाराज़गी झेल रहे हैं. कॉमी ने ट्रंप के 2016 के President अभियान और रूस के बीच कथित संबंधों की जांच का नेतृत्व किया था. हालाकि इस बाबत किसी भी तरह की सांठगाठ के कोई सबूत नहीं मिले थे. ट्रंप ने मई 2017 में कॉमी को बर्खास्त कर दिया था.

ट्रंप के सबसे मुखर आलोचकों में से एक शिफ ने यूक्रेनी President वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ उनकी बातचीत को लेकर President के खिलाफ पहले महाभियोग लगाए जाने के प्रयास का नेतृत्व किया था.

इस बीच जेम्स और शिफ न्याय विभाग से संबंधित धोखाधड़ी मामले में जांच के घेरे में हैं. हालांकि दोनों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और जांच को व्यक्तिगत या राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है. अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी न्याय विभाग की प्रमुख हैं और फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल के ताैर पर ट्रंप के पहले महाभियोग के दौरान उनकी बचाव टीम का हिस्सा थीं.

इस बीच ट्रंप ने व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सहयोगी लिंडसे हॉलिगन को वर्जीनिया के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में नामित किए जाने की भी घाेषणा की.

————

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Leave a Comment