दशहरा पर्व पर उदयपुर में यातायात और रूट डायवर्जन व्यवस्था घोषित
2 अक्टूबर को महाराणा भूपाल स्टेडियम में रावण दहन, शाम 4 बजे से कई मार्गों पर लगेगा प्रतिबंध
उदयपुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). दशहरा पर्व के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर में होने वाले विजयादशमी महोत्सव और रावण दहन कार्यक्रम के लिए शहर में विशेष यातायात और रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी. अतिरिक्त Superintendent of Police (शहर) उमेश ओझा ने जानकारी दी कि यातायात पुलिस उदयपुर द्वारा शाम 4:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी.

मुख्य रूट डायवर्जन व्यवस्था:
-
गुरू गोविन्द सिंह स्कूल की तरफ से स्टेडियम में सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.
-
शिक्षा भवन चौराहा से आने वाले चारपहिया वाहन चालक अपने वाहन रेलवे कॉलोनी – देत्यमगरी – एनसीसी ऑफिस – लवकुश स्टेडियम पार्किंग में खड़ा कर स्टेडियम जा सकेंगे.
-
चमनपुरा, लोहाबाजार और झरिया रोड पर यातायात सामान्य रहेगा.
-
हाथीपोल से चेतक की ओर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.
-
चेतक से पहाड़ी बस स्टैंड की दिशा में केवल दोपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा.
-
लोककला मंडल से पहाड़ी बस स्टैंड की ओर हर प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
-
लोककला मंडल से मधुवन की ओर वाहनों की आवाजाही सामान्य रहेगी.
-
सहेलियों की बाड़ी की तरफ से आने वाले वाहन यूआईटी नजर बाग से लवकुश स्टेडियम की पार्किंग तक जा सकेंगे.
-
यदि लवकुश स्टेडियम की पार्किंग भर जाती है, तो वाहन चालक अपने वाहन एनसीसी ऑफिस के सामने सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकते हैं.
निर्धारित पार्किंग स्थल:
-
लोककला मंडल के पास
-
जीवन निवास के सामने
-
आकाशवाणी के पीछे
-
एनसीसी ऑफिस के बाहर
-
दोपहिया वाहनों के लिए गुरू गोविन्द सिंह स्कूल के पास
-
दोपहिया वाहनों के लिए शिक्षा भवन के सामने कब्रिस्तान की दीवार के पास
-
चेतक स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास
यह व्यवस्था शाम 4:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी.
आपात सेवाओं को छूट
एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी.
पुलिस की अपील:
शहरवासी निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात पुलिस को सहयोग दें, ताकि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे.



