दरंग (Assam), 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .Assam में सत्तारूढ़ भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के प्रति जनता का भरोसा लगातार घट रहा है. आम लोगों के बीच असंतोष और नाराजगी बढ़ रही है. हाल के दिनों में इस सरकार के कार्यप्रणाली से जनता बेहद परेशान हो उठी है. भाजपा की हिंदू–मुस्लिम राजनीति के कारण जनता की मूलभूत समस्याएं और आवश्यकताएं पीछे छूट गई हैं — ऐसा आरोप पूर्व विधायक बिनंद सैकिया ने आज लगाया.
दरंग जिले में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की एक जनसभा में उन्होंने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “जनप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग की मौत की असली वजह अब तक उजागर नहीं होना बेहद दुर्भाग्यजनक. हैं”
सैकिया ने Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की ‘मिठा तेल की राजनीति’ (सरसों का तेल) पर भी कड़ी आलोचना की. उल्लेखनीय है कि Chief Minister ने हाल ही में अपने एक भाषण में कहा था कि यदि भाजपा वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आती है, तो सरकार आम जनता को रियायती दर पर खाद्य तेल उपलब्ध कराएगी.
(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर