छठ मइया के आशीर्वाद से बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी: सी.आर. पाटिल

– प्रशांत किशोर का दावा खोखला
– मेहनत और भक्ति दोनों में Bihar आगे
सूरत, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने सूरत में छठ पूजा के अवसर पर Biharियों की विशाल भीड़ को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत पर पूरा भरोसा जताया.
पाटिल ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि छठ मइया के आशीर्वाद से Bihar के लोग एक बार फिर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है.”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा-जदयू गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और प्रशांत किशोर जैसे राजनीतिक रणनीतिकारों के “सरकार बनाने” के दावे केवल हवा में की गई बातें हैं.
छठ महापर्व के पावन अवसर पर सी.आर. पाटिल चुनाव प्रचार छोड़कर विशेष रूप से सूरत पहुंचे थे. उन्होंने डिंडोली और साचिन क्षेत्रों में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां Bihar और पूर्वांचल के लाखों श्रद्धालु मौजूद थे.
सूरत शहर में बड़ी संख्या में Bihar के श्रमिक और परिवार रहते हैं, और हर साल यहां छठ पूजा का आयोजन बहुत भव्य स्तर पर किया जाता है. पाटिल ने इस मौके पर Biharवासियों से संवाद करते हुए कहा कि “Bihar के लोगों की मेहनत और भक्ति दोनों देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है.”
इस प्रकार सूरत की धरती से ही पाटिल ने स्पष्ट संदेश दिया कि एनडीए Bihar में एकजुट है और जनता का आशीर्वाद उनके साथ है.
(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे
—————
(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad



