मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बिहार दौरे पर, चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में होंगे शामिल

Chief Minister  डॉ. यादव ने भाई बहन के स्नेह के पावन पर्व भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के Chief Minister डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे Bihar जाऐंगे. वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे. Chief Minister डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे.

तय कार्यक्रम के मुताबिक, Chief Minister डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे. यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. 08:50 बजे भोपाल से पटना (Bihar) के लिए रवाना होंगे. 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे. इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे. यहां Chief Minister निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे.

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a Comment