पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की माैत, दो घायल

मृतक फाइल फोटो

आजमगढ़, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . फूलपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर–बरौली फूलपुर दुर्वासा मार्ग पर आरा मशीन के सामने Monday को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए.

फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सदरपुर–बरौली फूलपुर दुर्वासा मार्ग पर Monday सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रुद्र और आकाश घायल हो गए. ये सभी फूलपुर के निवासी हैं. दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजा, जहां रुद्र की हालत गंभीर हाेने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

—————-

(Udaipur Kiran) / राजीव चौहान

Leave a Comment