भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विनय कटियार से की शिष्टाचार भेंट

विनय कटियार के साथ पंकज चौधरी

लखनऊ, 22 दिसंबर (हि स). माेदी सरकार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और Indian जनता पार्टी के Uttar Pradesh अध्यक्ष के पंकज चौधरी ने Monday को लखनऊ में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद विनय कटियार से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उनके साथ अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व सांसद विनय कटियार से भेंट करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा के एक समर्पित, अनुभवी एवं कर्मठ नेता के रूप में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव हमारे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का अमूल्य स्रोत है. उनके विचार, दृष्टिकोण और संगठन के प्रति समर्पण से हमें नई ऊर्जा और दिशा मिलती है. हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभवों से सीख लेकर संगठन तथा अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे. विदित हो कि विनय कटियार अयोध्या से तीन बार सांसद रहे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे.

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a Comment