डीएवी के छात्रों में किया गया फलदार पौधों का वितरण

फलदार पौधों वितरण में जुटे छात्रगण

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . रांची नगर निगम की ओर से मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से बरियातू रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू के 200 छात्रों के बीच मंगलवार को फलदार पौधों का वितरण किया गया. इसके साथ ही साथ मां वैष्णवी ट्रस्ट और रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी गई. साथ ही साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई.

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी सहित अन्य अतिथियों के साथ बच्चों ने रांची को हरा भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु त्रिवेदी मिश्रा, नीलम शर्मा, रश्मि अग्रवाल, रश्मि विश्वकर्मा, अपराजिता द्विवेदी, देवतपा सामंता, आरती सिंह, रुमपा सिन्हा सहित अन्य लोगों महती भूमिका अदा की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्रा, रांची नगर निगम के लोकेश कुमार सिंह हॉर्टिकल्चर सेल, निवेदिता निधी, सहायक अभियंता, राजकुमार सहित कई गन्‍यमान्‍य मौजूद थे.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment