समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को करना है सशक्त : मुख्यमंत्री

Chief Minister  कार्यक्रम में बोलते हुए

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं.

इसी कड़ी में मंगलवार को Jharkhand मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ. यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है. यह राज्य सरकार की नौकरी करने के दरमियान मिलने वाली तनख्वाह, अवकाश प्राप्ति के मिलने वाला पेंशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता देने की दिशा में निर्णायक पहल है.

Chief Minister ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक- शैक्षणिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बने, इसी सोच और परिकल्पना के साथ सरकार कार्य रही है. हमारा प्रयास ऐसे हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जो विकास से दूर हैं. सरकार के द्वारा की जा इस तरह की पहल में बैंकों की अहम भूमिका है. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों में बैंकों का पूरा सहयोग मिलेगा.

Chief Minister ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल है. बैंकों की विभिन्न सेवाओं का फायदा राज्यवासी ले रहे हैं. बैंकों के जरिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. आने वाले दिनों में बैंकों की भूमिका और भी निर्णायक होगी. मुझे खुशी है कि राज्य सरकार के एक अहम सहयोगी के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने कदम बढ़ाया है. आपके इस पहल से और भी कई बैंक सरकार के साथ जुड़ेंगे . वे राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे, मुझे पूरी उम्मीद है.

Chief Minister ने इस मौके पर दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment