



– राज्यपाल ने अहिल्याघाट पर लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन
इंदौर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को खरगोन जिले प्रवास के दौरान शाम को महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की. राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका गजराज, कलेक्टर भव्या मित्तल, Superintendent of Police डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के स्वर से गूंज उठा.
राज्यपाल पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है. अत्याधुनिक थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता है. शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
(Udaipur Kiran) तोमर