
फिरोजाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . थाना मक्खपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर अभियुक्त की छह लाख से अधिक की संपत्ति को जब्त कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है.
वरिष्ठ Superintendent of Police सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है. इसी के क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने Uttar Pradesh गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित गैंग सदस्य अभियुक्त विकास पुत्र विमल किशोर निवासी मौहल्ला गढ़ैया कस्बा व थाना शिकोहाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) के तहत चल सम्पति एक कार रिनॉल्ट ट्राईबर आरएक्सजेड (यूपी 83 बीआर 9775) कुल मूल्य 6,65,000/- रुपए को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है.
पुलिस के अनुसार अभियुक्त विकास द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लगातार गम्भीर अपराध कारित कर अवैध चल, अचल सम्पत्ती अर्जित की गयी है.
(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़