
– 20 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
डिब्रूगढ़ (Assam), 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को नाहरकटिया विधानसभा क्षेत्र में Chief Minister महिला उद्यमिता अभियान (एमएमयूए) के तहत प्रारंभिक पूंजी चेक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.
कार्यक्रम के तहत कुल 20,115 महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की प्रारंभिक पूंजी के चेक वितरित किए गए. इनमें 18,461 महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से जबकि 1,654 महिलाएं शहरी क्षेत्रों से हैं.
Chief Minister ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार Assam की नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव अवसर का उपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि नाहरकटिया की धरती पर आज आत्मसम्मान और स्वावलंबन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.
Chief Minister महिला उद्यमिता अभियान राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे राज्य की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा सकें.
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश