
New Delhi, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी जरूरतें जानी और इलाज व व्यवस्थाओं की स्थिति को उनके नजरिए से समझा.
Chief Minister ने ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की सुविधा, सफाई, समय पर इलाज तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज में देरी न हो और अस्पताल में आने वाला हर मरीज सम्मान, संवेदनशीलता और भरोसे के साथ देखभाल पाए.
Chief Minister ने कहा कि दिल्ली के हर परिवार को आसान, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है. यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की है.
———-
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव