
New Delhi, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘दिव्यांग जनों के दिव्य अटल’ कार्यक्रम में प्रतिभाशाली साथियों से मुलाकात की. यह कार्यक्रम दिलशाह गार्डन के राजीव गांधी अस्पताल/सर्वोदय सेवा कुष्ठ आश्रम के ऑडिटोरियम में हुआ.
Chief Minister ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिव्यांगों की बातों में ठहराव था, उस ठहराव में दृढ़ संकल्प और हर कदम में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता. यह बताता है कि सामर्थ्य शरीर से नहीं, संकल्प से जन्म लेता है. उन्होंने कहा कि अटल Biharी वाजपेयी का विचार भी यही था. वे मानते थे कि दिव्यांगजन समाज की करुणा नहीं, उसकी चेतना और उसकी शक्ति हैं. उनका सपना था ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति सम्मान के साथ अपनी क्षमता को पहचान सके.
Chief Minister ने कहा कि उसी अटल दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए सरकार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सुलभ सार्वजनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है, ताकि आत्मनिर्भरता केवल शब्द न रहे, जीवन का सत्य बने. उन्होंने कहा कि हमारे ये प्रयास अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प हैं, जहां हर प्रतिभा को अवसर मिले और हर नागरिक राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बने.
————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव