Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

बीएमसी चुनाव : गैंगस्टर अरुण गवली की दोनों बेटियों ने भरा नामांकन

फोटो: बीएमसी चुनाव में नामांकन दाखिल करते हुए गैंगस्टर अरुण गवली की बेटियां

मुंबई, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Maharashtra की मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के के लिए गैंगस्टर अरुण गवली की दोनों बेटियों ने दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके से अपना नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर अरुण गवली भी उपस्थित थे. इससे बीएमसी चुनाव पर गैंगस्टर का साया मंडराने लगा है.

बीएमसी के प्रवक्ता ने Saturday को बताया कि अरुण गवली की बेटी गीता गवली ने भायखला के वार्ड नंबर 212 से नामांकन दाखिल किया है, जहां से वह 2017 में पार्षद चुनी गई थीं. वहीं, उनकी दूसरी बेटी योगिता गवली-वाघमारे ने वार्ड नंबर 207 से नामांकन दाखिल किया है.

उल्लेखनीय है कि अरुण गवली ने खुद अपनी पार्टी अखिल Indian सेना का गठन किया था. इसी पार्टी से अरुण गवली एक बार विधानसभा के चुने गए थे. लेकिन शिवसेना शाखा प्रमुख की हत्या के बाद अरुण गवली को दोषी पाया गया था और 17 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए हैं. हालांकि भायखला में अभी भी अरुण गवली का दबदबा कायम है. लेकिन उनकी दोनों बेटियों के नामांकन से बीएमसी चुनाव पर गैंगस्टर का साया मंडराने लगा है.

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *