Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंबई नगर निगम में भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे) 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

फाईल फोटो: Chief Minister  देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister  एकनाथ शिंदे

मुंबई, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मुंबई नगर निगम की कुल २२७ सीटों में Indian जनता पार्टी(भाजपा ) 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें भाजपा अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में से और शिवसेना शिंदे गुट अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में सीटें देगी.

यह निर्णय Monday को देर रात उपChief Minister एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास नंदनवन बंगले में दोनों पार्टियों की बैठक में लिया गया है. भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना शिंदे समूह के नेता और पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने मंगलवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है. अमित साटम ने कहा कि मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय लिया गया है. मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व के महागठबंधन का भगवा झंडा फहराने के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया जाएगा.

अमित साटम ने कहा कि मुंबई शहर का विकास करते समय, मुंबई की सुरक्षा बरकरार रहनी चाहिए. मुंबई का रंग बदलने की कोशिश करने वाली सभी ताकतों को हराया जाना चाहिए. शिंदे समूह के नेता राहुल शेवाले ने कहा कि सीटों का समझौता बहुत ही सम्मानजनक माहौल में हो गया है. दोनों पार्टियां किसी भी तरह मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व का भगवा फहराने का प्रयास करेंगी.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में भाजपा और शिवसेना महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा पूरा हो गया है और भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. महागठबंधन के अन्य घटक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *