
गुवाहाटी, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की हत्या के विरोध में Saturday को गुवाहाटी स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग कार्यालय के सामने विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर गंभीर ध्यान दिया जाना चाहिए.
हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार को कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की.
प्रदर्शन को देखते हुए सहायक उच्चायोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
———-
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश