
अनूपपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में sunday की रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा रोड ग्राम पसला में मिनी ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई है. इस हादसे में बाइक चालक 18 वर्षीय युवा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मौके में पहुंचकर शव को जिला चिकित्सालय में भेजा जहां Monday की सुबह पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंप कर जांच में जुट गई हैं.
कोतवाली थाना प्रभारी अविंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा रोड ग्राम पंचायत पसला ननका ढाबा के सामने sunday की रात मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 1345 और दो पहिया वाहन की आमने-सामने की सीधी से टक्कर हो गई, दुघर्टना इतनी जबरजस्त थी कि दो पहिया वाहन चालक राज पटेल पुत्र अरविंद पटेल निवासी ग्राम पसला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक टीम के साथ पहुंच कर घटना का निरीक्षण कर शव को जिला चिकित्सालय में भेजा जहां Monday की सुबह पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंप दिया.पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं. प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि कोतमा की तरफ से बारूद वाहन (मिनी ट्रक) आ रहा था सामने से राज पटेल दो पहिया वाहन चालाते हुए अचानक सीधे मिनी ट्रक के नीचे आ गया.
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला