अनूपपुर: सर्दी का थर्ड डिग्री, अमरकंटक में बि‍छी बर्फ की सफेद चादर

नर्मदा के दोनो तटो पर सुबह बर्फ की चादर
नर्मदा के दोनो तटो पर सुबह बर्फ की चादर 2
कार की कांच में जमी बर्फ की चादर

अनूपपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में उत्तर की सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश के साथ जिले में ठिठुरन बढ़ा दिया है. तापमान में तेजी से गिरावट आई है. जहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंचा है. वहीं दिन का 13 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार Monday से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके चलते अगले 4 दिन ठंड से हल्की राहत मिलेगी, वहीं 2 जनवरी के बाद ठंड फिर से अपने सवाब पर होगी. इस बार दिसंबर सबसे सर्द रहा. जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल प्रमुख पर्यटन पवित्र नगरी अमरकंटक विगत 10 दिनों से भीषण ठंड के आगोश में समय हुआ है. sunday -Monday की रात ठड का असर इतना रहा कि नर्मदा के दोनों तटों पर सुबह बर्फ की चादर रहीं.

Madhya Pradesh का प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक विगत चार दिनों से भीषण ठंड के आगोश में समय हुआ हैं. अमरकंटक नगर का तापमान में गिरावट से मैदानी क्षेत्र में घास -फूस,पेड़ों की पत्तियों, टीना, तिरपाल में बर्फ की चादर Monday की सुबह रहीं. 2025 की अंतिम दिनों में ठंड अपना रौद्र रूप दिखा रही. विगत 10 दिनों से अमरकंटक नगर में अच्छी खासी ठंड पड़ रही. नगर में शाम होते ही पारा लुढ़क जा रहा रात्रि काल एवं तड़के में पारा लुढ़क कर4-5 डिग्री सेल्सियस के करीब चला जा रहा है. जिससे ओस की शबनमी बूंदे घास फूस पत्तियों में सफेद रुई की तरह सभी जगह बिछ जाती हैं. सफेद चादर की तरह मैदान दिखाई देता हैं. अमरकंटक की शीत लहर भी नव वर्ष के स्वागत के लिए बेताब लग रहीं हैं. लगातार 5 दिनों से पवित्र नगरी अमरकंटक में बर्फ जम रही है लेकिन पर्यटक तीर्थ यात्रियों के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं आ रही. पर्यटक तीर्थयात्री अलाव की आग तापकर गर्मी मिटा रहे, तो वहीं दूसरी ओर गरमा गरम चाय की चुस्की से ठंड शांत कर रहे. पवित्र नगरी अमरकंटक की ठंड – शीत लहर अब बेकाबू हो रही.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment