गुरुग्राम। निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

मलबे में दबे मजदूरों को निकलते बचाव दल के सदस्य

गुरुग्राम, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यहां सेक्टर 56 में Monday देर शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस दमकल विभाग बचाव दल की टीम में मौके पर पहुंची दोनों को बाहर निकल गया उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने एक मरीज मजदूर को मृत घोषित कर दिया. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार सेक्टर 56 Police Station के अंतर्गत एक बिल्डिंग की बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा था. Monday देर शाम बेसमेंट की दीवार गिर गई. इस दौरान तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस घटना की सूचना पाकर पुलिस, दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची. मलबे से तीन मजदूरों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकला गया. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों में से एक को मृत घोषित किया गया. तीनों मजदूर Bihar के रहने वाले है. मृतक की पहचान बादल के रूप में हुई है. इस हादसे में गोबिंद और रोशन घायल हुए है.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment