डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

The image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने भारत के महान वैज्ञानिक, अंतरिक्ष अनुसंधान के अग्रदूत और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Chief Minister ने आज अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि डॉ विक्रम साराभाई भारत की वैज्ञानिक चेतना और अंतरिक्ष यात्रा की नींव रखने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनके मार्गदर्शन में देश ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं.

डॉ. सरमा ने कहा कि डॉ साराभाई का दूरदर्शी चिंतन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा और राष्ट्र उन्हें श्रद्धा व कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment