हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता स्वर्ण पुरस्कार

स्वर्ण श्रेणी में सम्मान प्राप्त करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के

लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश में

अपनी श्रेष्ठता साबित की है. विश्वविद्यालय को Haryana में राष्ट्रीय शिक्षा नीति

2020 के प्रभावी क्रियान्वयन उत्कृष्टा स्वर्ण पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार गुजविप्रौवि

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को पंचकूला स्थित स्वर्ण जयंती भवन में Haryana राज्य

उच्चत्तर शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित Haryana राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन

में उत्कृष्टता सम्मान समारोह में Haryana के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रदान

किया.

इस अवसर पर Haryana राज्य शिक्षा परिषद के निदेशक डा. केसी शर्मा, उच्च शिक्षा

विभाग के विनीत गर्ग, एसीएस व Chief Minister Haryana के ओएसडी डा. राज नेहरू उपस्थित

रहे. Haryana राज्य उच्चत्तर शिक्षा परिषद् के अनुसार इस अवार्ड का उद्देश्य उन राज्य/निजी

विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को पहचानना

तथा पुरस्कार से सम्मानित करना था, जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने

में शानदार प्रगति दिखाई है, जिससे पूरे राज्य में अच्छी प्रेक्टिस का एक रिपॉजिटरी

बनाया जा सके तथा लगातार सुधार व इनोवेशन के कल्चर को बढ़ावा दिया जा सके.

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मंगलवार काे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति

2020 को लागू करने में प्रभावी योगदान देने के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि यह सम्मान एनईपी के नोडल अधिकारी प्रो. देवेंद्र कुमार, डिप्टी नोडल

अधिकारी डा. महावीर प्रसाद, डिप्टी नोडल ऑफिसर, एनईपी सेल की कमेटी के सदस्यों तथा

शैक्षणिक शाखा के सहायक कुलसचिव अशोक कौशिक तथा उनकी टीम सहित सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष,

विभागों के समन्वकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है.

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a Comment