
जींद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . साइबर सुरक्षा शाखा ने आम जनता के गुम हुए 52 मोबाइल फोन तलाश करके उनके असल मालिकों के हवाले किए हैं. मंगलवार को Superintendent of Police कुलदीप सिंह द्वारा मोबाइल मालिकों को ये मोबाइल सौंपे गए हैं. जो व्यक्ति मोबाइल लेने के लिए Superintendent of Police कार्यालय में नहीं आ पाए, पुलिस विभाग ने उनके घर जाकर उन्हें मोबाइल दिए.
Superintendent of Police कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में मिली शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जींद साइबर सुरक्षा इंचार्ज पीएसआई अनमोल के नेतृत्व में सिपाही अनिल कुमार ने एक नंवबर से 30 दिसंबर तक के जींद जिले से गुम हुए 52 मोबाइल फोन की तलाश की है. बरामद किए गए मोबाइल की कीमत लगभग आठ लाख 50 हजार रुपये है. साइबर सैल को आम जनता के गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं. जिस पर साइबर शाखा द्वारा आम जनता के गुमशुदगी के फोन को सर्च पर लगाया जाता है व फोन बरामद होने पर उनके असल मालिक को कार्यालय में बुला कर उनके सुपुर्द किया जाता है. अक्सर लोगों की लापरवाही से मोबाइल गुम हो जाते हैं. मोबाइल के गुम होने की सूचना तुरन्त पुलिस को और संबंधित कंपनी जिसका सिम कार्ड प्रयोग किया जाता है को दें ताकि आपके मोबाईल का कोई दुरुपयोग ना कर सके.
आज आमजन अपना गुमशुदा मोबाइल फोन मिलने पर बहुत खुश हुए और सभी ने जिला Superintendent of Police कुलदीप सिंह का धन्यवाद किया व Superintendent of Police द्वारा सभी से संवाद भी किया गया.
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा