Skip to content
Thursday, 15 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, पांच दिनों में 1.65 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh पुलिस द्वारा विगत पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी के मामलों में प्रभावी कार्रवाइयां की गई हैं. इन दौरान पुलिस ने विभिन्‍न जिलों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं.

पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई कि नर्मदापुरम जिले के थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 11,229.59 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया गया. जब्‍त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 68 लाख 65 हजार रुपये है. वहीं, आलीराजपुर जिले के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 157 पेटी (1,884 बल्क लीटर) अवैध बीयर शराब एवं एक महिन्द्रा पिकअप वाहन जब्त कर लगभग 13 लाख 51 हजार रुपये की संपत्ति जब्‍त की है. प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसी तरह इंदौर (ग्रामीण) के थाना बेटमा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 47 पेटी (423 लीटर) अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब तथा एक कार जब्त की. जब्‍त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7 लाख 12 हजार रुपये है. विदिशा जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने 11 पेटी (99 लीटर) अवैध शराब एवं कार सहित कुल 3 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मुरैना जिले के थाना बागचीनी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पुलिस ने 20 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 कार जब्त कर लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये की संपत्ति जब्‍त की है. सागर के थाना रहली पुलिस ने पिकअप वाहन सहित 32 पेटी अवैध शराब जब्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 6 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई.

जिला दतिया के थाना कोतवाली पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 577.5 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग 2 लाख 29 हजार ) एवं वाहन जब्त किया गया. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने तथा डायल-112 को दे.

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *