मुख्यमंत्री से ट्रिपल आईटी में चयनित आदिवासी छात्रा सविता ने की मुलाकात

Chief Minister  से मुलाकात की तस्वीर

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित Chief Minister आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सविता कच्छप ने मुलाकात की.

मौके पर Chief Minister ने उन्हें अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी. Chief Minister ने सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा.

इस अवसर पर Chief Minister के समक्ष सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही हैं.

Chief Minister को उन्होंने अवगत कराया कि वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं जिनका ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में चयन हुआ है. वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर भी हैं तथा आईईईई में अंतरास्ट्रीय नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रेजेंट कर चुकी हैं.

मौके पर Chief Minister ने सविता कच्छप की हौसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें, राज्य सरकार हरसंभव उन्हें मदद करेगी. मौके पर सविता कच्छप के परिजन एवं अन्य उपस्थित रहे.

————–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment