
तामुलपुर (Assam), 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . तामुलपुर जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला आयुक्त पंकज चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आज राजस्व सर्किल-आधारित आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल कार्यक्रम को लेकर एक बैठक संपन्न हुई.
“आपदाएं पूर्व सूचना देकर नहीं आतीं, इसलिए हम सभी को सतर्क रहना चाहिए,” यह उल्लेख करते हुए जिला आयुक्त ने निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से उक्त कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया.
Assam राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित की जाने वाली यह मॉक ड्रिल तीन दिवसीय होगी. यह कार्यक्रम आगामी जनवरी माह के भीतर आयोजित किए जाने की संभावना है. प्रशासन की ओर से डॉ. सुषांत बरगोहाईं ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी.बैठक में जिला आयुक्त के साथ अतिरिक्त आयुक्त जोंटी डेका, तामुलपुर एवं गोरेश्वर के सर्किल अधिकारी एलिमा कांडुलना और त्रिलीना टाइड, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा