
– मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा
लखनऊ, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ा दी गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन का कार्य अब आगे बढ़ा दिया गया है. आयोग के अनुसार अब छह जनवरी 2026 को जारी होगी, जबकि अंतिम सूची छह मार्च 2026 को जारी की जाएगी.
Uttar Pradesh के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है. संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा. इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक तय की गई है. 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. Uttar Pradesh की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / शिव सिंह