Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्रवाई , जिले में धान खरीद सुचारू रूप से जारी

अवैध धान पर कार्रवाई के बाद खड़े हुए विभागीय कर्मचारी.

धमतरी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा मंडी क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं जांच की गई.

संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंडी क्षेत्र अंतर्गत छोटा पंजीयनधारी पालेश्वर साहू, ग्राम कंडेल एवं डोमार साहू, ग्राम पिपरछेड़ी द्वारा अवैध रूप से धान संग्रहण करते हुए पाया गया. दोनों के पास 38-38 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिस पर मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया. इसी दिन एक अन्य प्रकरण में सिध्दार्थ एग्रो प्रोडक्ट (दिलीप बाफना), सेन्हाभाठा, मेघा के परिसर में 128 कट्टा धान, कुल मात्रा 51.20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाया गया. इस मामले में भी मंडी अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्यवाही की गई तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान कार्रवाई पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है और किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कार्रवाई, भंडारण अथवा संग्रहण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से ही धान विक्रय करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें. जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि धान कार्रवाई प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद बनी रहे.

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *