
रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand राज्य कर्मचारी महासंघ ने हेमंत सरकार की ओर से मंगलवार को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister हेमंत सोरेन की ओर से नियुक्ति पत्र दिए जाने पर खुशी जाहिर की है.
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि लंबे समय बाद जिस तरह से एक से बढकर एक सरकार अपनी कार्य उपलब्धियों को धरातल में ला रही है. इसकी जितनी प्रसंशा की जाए उतनी कम है. जहीर ने जेएसएससी सीजीएल Examination में चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति करने की सराहना की. महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के युवक-युवतियों को रोज़गार उपलब्ध करा रही है जो सरकार का बेहतर कदम है. इससे राज्य के युवाओं में उमंग और उत्साह का माहौल होगा.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar