राष्ट्रपति से मिला ब्रह्माकुमारी का प्रतिनिधिमंडल

मुलाकात करने के दौरान राष्‍ट्रपति और निर्मला बहन की तस्‍वीर

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . President द्रौपदी मुर्मू के Jharkhand आगमन पर उनसे मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में मुलाकात की. इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी करते हुए बताया कि President को संस्था की गतिविधियों और सेवाओं से परिचित कराया गया. उन्होंने बताया कि मौके पर President को स्मृति चिन्ह प्रसादम् और ईश्वरीय साहित्य भेंट की गई.

वहीं President ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व कल्याण की भावना से महान कार्य कर रही है. संस्था का उद्देश्य भारत को और पूरे विश्व में शांति स्थापित कर सुखमय संसार की स्थापना है. अपने इस कार्य में वह लगातार आगे बढ़ रही है. आध्यात्मिकता ही पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांध सकती है.

राष्‍ट्रपति से मुलाकात करने के दौरान संस्‍थान के कई अन्‍य सदस्‍य भी मौजूद थे.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment